कॉमेडी छोड़ सड़क पर गन्ने का जूस निकालते दिखे सुनील ग्रोवर, फैंस बोले- काम मिलना बंद हो गया क्या?

सुनील ग्रोवर की गिनती भारत के मशहूर कॉमेडियन में होती है। उनके निभाए किरदार गुत्थी, डॉक्टर मशहूर गुलाटी आज भी लोगों को गुदगुदाते हैं। सुनील अब भले कपिल शर्मा के शो का हिस्सा न हो, लेकिन वे बॉलीवुड फिल्मों या अन्य टीवी शोज में नजर आते रहते हैं। इसके अलावा सुनील सोशल मीडिया पर भी खूब एक्टिव रहते हैं। यहां वे अपने फनी और मजेदार वीडियो साझा करते रहते हैं।

इन दिनों सुनील ग्रोवर का एक बड़ा ही मजेदार वीडियो वायरल हो रहा है। वह सड़क किनारे गन्ने की रस की दुकान पर दिखाई दिए। हैरत की बात ये थी कि वे यहां रस पी नहीं रहे थे, बल्कि मशीन से रस निकाल रहे थे। सुनील जैसे महशूर कॉमेडियन को इस तरह कॉमेडी छोड़ सड़क पर गन्ने का जूस निकलता देख फैंस हैरान हैं।



कुछ लोग कयास लगाने लगे कि क्या सुनील को इंडस्ट्री में काम मिलना बंद हो गया जो वह मजबूरी में गन्ने का रस निकाल रहे हैं। लेकिन सच्चाई कुछ और है। दरअसल वीडियो में दिखाई दे रहा ये शख्स खुद सुनील ग्रोवर ही है। बल्कि खुद सुनील ने इस वीडियो पर अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर साझा भी किया है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट ये है कि वे ऐसा सिर्फ मजे के लिए कर रहे हैं।



सुनील जब गन्ने का रस पीने गए तो उनका भी मन हुआ कि मशीन में एक बार रस निकाला जाए। बस फिर क्या था उन्होंने दुकान वाले को मना लिया और रस निकालते हुए अपना एक वीडियो भी बना लिया। उनका यह वीडियो बड़ा ही फनी है। जब वे रस निकालते हैं तो मजेदार एक्सप्रेशन्स देते हैं। वहीं बैकग्राउंट में जेम्स बॉन्ड थीम का म्यूजिक भी बजता है।

सुनील का यह वीडियो देख फैंस ने कमेन्ट की झड़ी लगा दी। एक यूजर ने लिखा कि “आप हमे हंसाने में कभी फेल नहीं होते हैं।” वहीं दूसरे ने कहा “अरे इस किस लाइन में आ गए भाई साहब।” फिर एक कमेन्ट आता है “आप बड़े क्यूट हो यार।”



गौरतलब है कि सुनील की कुछ समय पहले ही सर्जरी हुई थी। हालांकि कुछ दिनों के आराम के बाद वह पूरी तरह फिट हैं। जल्द ही वे अपने नए प्रोजेक्ट में लग जाएंगे।