भाई-बहन का रिश्ता बड़ा प्यारा होता है। जब बहन की शादी हो जाती है तो भाई उससे मिलता जुलता रहता है। उसके घर भी जाता है। लेकिन बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल बीते 40 सालों में एक बार भी बहन ईशा देओल के घर नहीं गए। वहीं ईशा भी बस एक बार ही सनी के घर गई थी। तो आखिर ऐसा क्यों है? चलिए जानते हैं।
ईशा देओल और सनी देओल पसन में सौतेले भाई बहन हैं। धर्मेंद्र की पहली पत्नी का नाम प्रकाश कौर है। उससे उन्हें 4 बच्चे सनी, बॉबी, अजीता और विजेता हुए। शादीशुदा धर्मेंद्र ने पत्नी की मर्जी के खिलाफ हेमा मालिनी से दूसरी शादी रचाई थी। इससे उनके घरवाले नाराज भी हो गए थे, लेकिन फिर सब ठीक हो गया। हेमा से शादी के बाद धर्मेंद्र को दो बेटियां ईशा और अहाना हुई।

ईशा सनी से उम्र में 25 साल छोटी हैं। सनी 65 के तो ईशा 40 की हैं। दोनों के घर भी बहुत पास है। बस 5 मिनट की दूरी पर पहुंच सकते हैं। लेकिन ईशा और सनी फिर भी एक दूसरे के घर नहीं जाते हैं। ईशा बस एक बार 2015 में सनी के घर गई थी। तब उनके चाचा यानि अभय देओल के पिता बहुत बीमार थे। तब सनी की बदौलत वे वहाँ पहुंच उनके हालचाल ले पाई थी।


सौतेले भाई बहन होने के बावजूद ईशा सनी के बीच रिश्ते अच्छे हैं। इतना ही नहीं धर्मेंद्र की दोनों पत्नियां भी अब एक दूसरे के साथ अच्छा व्यवहार करती हैं। हालांकि हेमा भी शादी के बाद कभी अपने ससुराल नहीं गई।

