‘सनी लियोन (Sunny leone)’ ये नाम सुनते ही लोगों के चेहरे पर अलग ही मुस्कान आ जाती है। सनी अपने बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह एक जमाने में एडल्ट फिल्मों में काम किया करती थी। लेकिन अब बॉलीवुड का हिस्सा बन गई हैं। वे सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। यहां वे अपने हॉट वीडियोज व फोटोज साझा कर फैंस के दिलों की धड़कन बढ़ाती रहती हैं।
हाल ही में सनी ने अपने इंस्टा अकाउंट पर एक दिलचस्प वीडियो साझा किया है। इस वीडियो में वे अपने पति डेनियल वेबर (Daniel Weber) के साथ बास्केटबॉल खेलती नजर आ रही हैं। इस दौरान उन्होंने लाल रंग की साड़ी पहन रखी है। इस साड़ी में वह बहुत ही प्यारी लग रही हैं। आमतौर पर साड़ी पहनकर चलना फिरना भी बड़ा मुश्किल होता है। लेकिन सनी तो साड़ी पहन मस्त खेलती कूदती नजर आई।

वीडियो में देखा जा सकता है कि कैसे सनी अपने पति डेनियल वेबर से बास्केटबॉल छीनने की कोशिश करती हैं। हालांकि ये उनके लिए आसान नहीं होता है। डेनियल एक माहिर बास्केटबॉल खिलाड़ी लगते हैं। वह अपनी बॉल सनी को आसानी से नहीं देते हैं। वहीं सनी भी हार मानने वालों में से नहीं होती हैं। वे बॉल को पकड़ने की कोशिश करती रहती हैं।

खेल के दौरान कई बार सनी की साड़ी गड़बड़ भी होती है। उनका पल्लू सरकता है। वह उस जैसे तैसे संभालती है। सनी का यह वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ा वायरल हो रहा है। फैंस को सनी का यह नटखट अंदाज बड़ा पसंद आ रहा है। वीडियो को लाखों में लाइक्स और व्यूज मिल चुके हैं। सभी सनी के खेल और खूबसूरती की तारीफ कर रहे हैं।
काम की बात करें तो सनी इस समय साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कुछ प्रोजेक्ट में व्यस्त चल रही हैं। उन्हें कुछ समय पहले ही एक्शन सीरीज अनामिका में देखा गया था। इसमें फैंस को सनी का एक्शन अवतार बड़ा पसंद आया था।