2022 में इन राशियों पर बरसेगी शनिदेव की कृपा, जॉब-बिजनेस में मिलेगी उन्नति, होगी धन वर्षा

न्याय के देवता शनिदेव जिसके ऊपर अपना हाथ रख दे उसके भाग्य खुल जाते हैं। वहीं जिससे नाराज हो जाए उसके बुरे दिन शुरू हो जाते हैं। साल 2022 में तीन विशेष राशियों पर शनिदेव की कृपा दृष्टि रहने वाली है। दरअसल 29 अप्रैल, 2022 से शनिदेव मकर राशि से राशि परिवर्तन कर कुंभ राशि में प्रवेश करेंगे। इससे कुक राशियों पर चल रही शनि ढैय्या समाप्त हो जाएगी।

मेष राशि

धन लाभ होगा। नई जॉब मिलेगी। नौकरी में प्रमोशन होगा। मेहनत का उचित फल मिलेगा। बिजनेस में मुनाफा होगा। सेहत अच्छी रहेगी। बड़े अधिकारी आपके काम से खुश रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। धन आगमन के नए रास्ते खुलेंगे। नौकरी के चलते विदेश यात्रा हो सकती है।

वृषभ राशि

आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। नौकरी और कारोबार में नए अवसर प्राप्त होंगे। बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा। मकान, जमीन एवं वाहन की खरीदी या बिक्री में लाभ होगा। अचानक धन की प्राप्ति होगी। रुका काम समय पर पूर्ण होगा। करियर में उन्नति होगी। आपकी मेहनत रंग लाएगी।

धनु राशि

आय में वृद्धि होगी। धन लाभ होगा। जॉब के ऑफर मिलेंगे। नौकरी में प्रमोशन होगा। जीवनसाथी के सहयोग से धन संचय बढ़ जाएगा। विवाह का प्रस्ताव मिलेगा। कहीं पैसा निवेश करने के लिए ये वर्ष उत्तम रहेगा। सेहत अच्छी रहेगी। बिजनेस को बढ़ाना है तो ये सही समय है। बॉस आपके काम से खुश रहेगा।