ज्योतिष शास्त्र की माने तो जब भी कोई ग्रह अपनी राशि बदलता है तो सभी 12 राशियों पर इसका अच्छा या बुरा असर पड़ता है। इस बार 25 अप्रैल को बुध ग्रह शुक्र की स्वराशि वृषभ में गोचर कर रहा है। ऐसे में 3 विषश राशियों को धन, नौकरी, व्यपार, करियर जैसी चीजों में लाभ होगा।
मेष राशि
बुध का राशि गोचर मेष राशि के जातकों के लिए अच्छा समय लेकर आएगा। पैसों की आपको कोई कमी नहीं होगी। आय में वृद्धि होगी। धन कमाने के नए साधन खुलेंगे। कोई भी अवसर हाथ से जाने न दें। मेहनत करने में कंजूसी न करें। पुराना अटका हुआ पैसा भी मिल जाएगा। जॉब में आपके काम की तारीफ होगी। किस्मत आपका बहुत साथ देगी। कोई शुभ समाचार सुनने को मिलेगा। सेहत अच्छी रहेगी।
कर्क राशि
बुध गोचर के चलते कर्क राशि के जातकों की निकल पड़ेगी। इन्हें जॉब में प्रमोशन मिलेगा। बिजनेस में लाभ होगा। यदि कोई नया बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं तो ये बेस्ट टाइम है। वहीं नया वाहन या मकान खरीदना हो तो भी समय अच्छा है। जॉब चेंज करने के लिए भी बेस्ट टाइम यही है। पैसा आपके पास खुद चलकर आएगा। जीवन में खुशियों की अधिकता होने वाली है। संतान की तरफ से एक अच्छा सुख मिलने वाला है।
सिंह राशि
बुध राशि के गोचर का सिंह राशि के जातकों को भी लाभ मिलने वाला है। जो लोग शिक्षा के क्षेत्र में हैं उनकी किस्मत चमकने वाली है। वहीं सरकारी नौकरी के योग भी बन रहे हैं। किसी शुभ काम से दूर की यात्रा भी हो सकती है। नए जॉब का ऑफर आए तो ठुकराने की गलती न करें। पैसों की कोई कमी नहीं रहने वाली है। अपनों का खूब प्यार मिलने वाला है। सेहत में पहले से सुधार रहेगा। प्रेम-प्रसंग के मामलों में भी सफलता मिलेगी। पुराने अटके कार्य पूर्ण होंगे।