अक्षय कुमार ने फैलाए ये बड़े झूठ, फर्जी फाइट सीन्स के बल पर हिट हुई ये फ़िल्में

अक्षय कुमार को लोग बॉलीवुड का एक्शन खिलाड़ी भी कहते हैं। इन्होंने अपने फिल्मी करियर में सुपर डुपर हिट फिल्म दिए।वह कराटे से लेकर मार्शल आर्ट्स सब में माहिर है। कई फिल्मों में तो, वे अपने स्टंट भी खुद ही कर लेते हैं। लोग उन्हें एक्सन वाय के रूप में देखते हैं। 90 के दशक में उन्हें खिलाड़ी कुमार के नाम से भी जाना जाता था। इस दौर से उन्होंने खिलाड़ी शब्द वाली कई फिल्में भी की। इसमें उनकी 25 साल पहले आई फिल्म “खिलाड़ियों के खिलाड़ी” भी शामिल है।



“खिलाड़ियों के खिलाड़ी” 1996 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ रवीना टंडन व रेखा भी नजर आई थी। यह फिल्म सात करोड़ के बजट से बनी थी। इस फिल्म ने तब 25 करोड़ से अधिक का बिजनेस किया था। ये फिल्म दर्शकों को बहुत पसंद आई और आज भी टीवी पर यह फिल्म आता है, तो दर्शक बड़े चाव के साथ देखते हैं।

अक्षय की यह फिल्म एक्शन से भरी हुई थी। इसमें अक्षय कुमार का एक फाइट सीन भी था जो बहुत लोकप्रिय हुआ था। इसमें अक्षय कुमार डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन अंडरटेकर से फाइट करते दिखे थे। इस लड़ाई में अक्षय ने अंडरटेकर को धूल चटा दी थी। हाल ही में फिल्म को 25 साल पूरे हो चुके हैं। ऐसे में अक्षय कुमार ने इस फिल्म के सबसे बड़े झूठ से पर्दा उठाया है।



दरअसल, अब तक हम सभी यही समझ रहे थे कि, अक्षय ने डब्ल्यूडब्ल्यूई चैंपियन अंडरटेकर से फाइट की थी। लेकिन सच तो यह है कि, वह अंडरटेकर ना हो करके मशहूर फाइटर ब्रयान ली थे।

हालांकि उनके लुक की वजह से लोग फाइटर ब्रयान को अंडरटेकर समझ बैठे। अक्षय ने इस राज का खुलासा सोशल मीडिया पर एक मजेदार मीम साझा करते हुए किया है।



25 साल बाद अक्षय कुमार के फिल्म की इस सच्चाई को फैंस ही नहीं फिल्म की अभिनेत्री रवीना टंडन और रेखा भी सुनकर हैरान हो गई। फैंस कहने लगे कि, हम इतने सालों से बेवकूफ बन रहे थे। अक्षय बड़े कलाकार इंसान निकले क्योंकि, इन्होंने फाइटर को अंडरटेकर बताकर फिल्म हिट करवा ली। तभी इसी सीन को लेकर दर्शक बार-बार थिएटर आ जाया करते थे।

अक्षय का यह मजेदार जवाब फैंस को भी बड़ा पसंद आया था। उन्होंने अक्षय के मजे लेते हुए कहा था कि, अंडरटेकर से फाइट कर अपनी हड्डी पसली मत तुड़वा लेना। वहीं कुछ फैंस ने कहा कि इतने सालों से बेवकूफ बना रहे थे। कुछ ने कहा, हम तो सच में बेवकूफ बन गए।



वैसे अक्षय के कुछ फैंस ने यह भी कहा कि, मिस्टर खिलाड़ी को अंडरटेकर का चैलेंज स्वीकार कर लेना चाहिए।

दिलचस्प बात तो यह है कि, अक्षय कुमार की इस फिल्म के बाद असली अंडरटेकर ने उन्हें सोशल मीडिया पर रियल लाइफ फाइट का चैलेंज दिया था। उन्होंने लिखा था कि, “जब आप असली मैच के लिए तैयार हो जाए तो मुझे बताना।” इस पर अक्षय ने कमेंट कर कहा था कि, “भाई पहले मुझे अपना इंश्योरेंस चेक करने दो फिर मैं आपको बताता हूं।”