प्यार में उम्र नहीं दिल देखा जाता है। भारत में पति का बड़ा होना आम बात है, लेकिन पत्नी उम्र में बड़ी हो तो लोगों की भौहें चढ़ जाती हैं। ऐसे में समाज की नीतियों को तोड़ते हुए इन हीरोइनों ने अपने लिए उम्र में छोटा पति चुना।
प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका ने हॉलिवुड सिंगर और एक्टर निक जोनस संग शादी रचाई थी। एक्ट्रेस अपने पति से उम्र में 11 साल बड़ी हैं। इसे लेकर उन्हें बहुत ट्रोल किया जाता है।
फराह खान
फेमस कोरियोग्राफर और निर्देशक फराह खान अपने पति शिरीष कुंदर से उम्र में 8 साल बड़ी हैं।
प्रीति जिंटा
बॉलीवुड की डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा 2016 में अपने अमेरिकी ब्वॉयफ्रेंड जीन गुडइनफ से शादी के बंधन में बंधी थी। वे जीन से उम्र में 2 साल बड़ी हैं।
ऐश्वर्या राय
विश्व सुंदरी और बॉलीवुड एक्ट्रेस ऐश्वर्या राय उम्र में अपने पति अभिषेक बच्चन से 3 साल बड़ी हैं।
बिपाशा बासु
बिपाशा बासु ने 2016 में एक्टर करण सिंह ग्रोवर से शादी रचाई थी। वह अपने पति से 4 साल बड़ी हैं।
उर्मिला मातोंडकर
उर्मिला मातोंडकर 3 मार्च, 2016 को कश्मीरी बिजनेसमैन मोहसिन अख्तर मीर से शादी के बंधन में बंधी थी। वे पति से 9 साल बड़ी हैं।
अमृता सिंह
अमृता सिंह अपने पूर्व पति सैफ अली खान से 12 साल बड़ी हैं। वर्तमान में दोनों तलकशुदा हैं।
सोहा अली खान
सैफ की बहन सोहा अली खान अपने पति कुणाल खेमू से उम्र में 5 साल बड़ी हैं।
नेहा कक्कड़
मशहूर सिंगर नेहा कक्कड़ अपने गायक पति रोहनप्रीत से उम्र में 8 साल बड़ी हैं।
गौहर खान
गौहर खान अपने पति जैद से उम्र में 12 साल बड़ी हैं।
कैटरीना कैफ
9 दिसंबर 2020 को शादी के बंधन में बंधी कैटरीना कैफ अपने पति विक्की कौशल से उम्र में 5 साल बड़ी हैं।