हिंदू पंचांग के मुताबिक हर वर्ष फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर होली मनाई जाती है। इस होली के एक दिन पहले होलिका दहन होता है। इस बार 17 मार्च को होलिका दहन है और 18 मार्च को रंगों से होली खेली जाएगी। होलिका दहन देखने को लेकर कई लोग उत्साहित होते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं की कुछ खास लोगों को भूलकर भी होलिका दहन नहीं देखना चाहिए।
ये लोग न देखें होलिका दहन
ज्योतिषाचार्यों के अनुसार नवविवाहित स्त्रियों का जलती हुई होलिका देखना शुभ नहीं होता है। इसकी वजह होलिका की अग्नि को माना जाता है। होलिका दहन एक तरह से पुराने साल को जलाने का प्रतीक होता है।
अर्थात आप अपने पुराने शरीर को जला रहे हैं। आसान शब्दों में कहें तो होलिका की अग्नि को जलते हुए शरीर का प्रतीक माना जाता है। इसलिए इसे यदि नव विवाहित स्त्री देख लें तो ये अशुभ होता है। हालांकि नव विवाहित महिलाएं होलिका दहन के पूर्व उसकी पूजा जरूर कर सकती हैं।

होलिका दहन का शुभ मुहूर्त
इस वर्ष होलिका दहन 17 मार्च 2022 को आ रहा है। ऐसे में इसका पूजन का शुभ मुहूर्त शाम 09 बजकर 06 मिनट से रात 10 बजकर 16 मिनट तक है। होलिका दहन का समय 01 घंटा 10 मिनट्स है। भद्रा पूंछ रात 09 बजकर 06 मिनट से रात 10 बजकर 16 मिनट तक है। भद्रा मुख रात 10 बजकर 16 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक है।