पुष्पा का ऑफर रिजेक्ट कर चुके हैं ये सितारें, अब फिल्म की कमाई देख कोने में बैठ रो रहे होंगे

‘पुष्पा- द राइज’ इस समय साउथ और नॉर्थ इंडिया में धूम मचा रही है। इसमें अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहाद फाजिल लीड रोल में हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अल्लू अर्जुन से पहले कुछ और सितारों को भी पुष्पा ऑफर हुई थी, लेकिन उन्होंने इसे करने से इनकार कर दिया था। हालांकि इसकी सफलता देखने के बाद वे बड़ा पछता रहे होंगे।

विजय सेथुपति



‘पुष्पा’ के विलेन भंवर सिंह का किरदार फ़हाद फासिल ने प्ले किया है। हालांकि इसके पहले ये रोल विजय सेथुपति को ऑफर हुआ था, हालांकि बिजी शेड्यूल के चलते उन्होंने ये ऑफर ठुकरा दिया था।

महेश बाबू



अल्लू अर्जुन से पहले पुष्पा फिल्म टॉलीवुड प्रिंस महेश बाबू को ऑफर की गई थी। हालांकि उन्हें फिल्म की कहानी और किरदार का ग्रे शेड पसंद नहीं आया था। उन्हें लगा ये फिल्म उनकी इमेज के खिलाफ जाएगी। उनके मना करने पर डायरेक्टर सुकुमार ने ये फिल्म अल्लू अर्जुन को दे दी।

सामंथा रुथ प्रभु



सामंथा रुथ प्रभु को पहले लीड एक्ट्रेस का रोल ऑफर हुआ था। लेकिन फिल्मी दुनिया से शॉर्ट ब्रेक लेने की बात कहकर उन्होंने ये रोल ठुकरा दिया था। हालांकि बाद में उन्होंने फिल्म में अल्लू अर्जुन के साथ सिर्फ डांस नंबर किया।

दिशा पाटनी



दिशा पाटनी को पुष्पा में डांस नंबर करने के लिए अप्रोच किया गया था। लेकिन उन्होंने 1.5 करोड़ रुपये की मांग रख दी। ऐसे में मेकर्स ने सामंथा रुथ प्रभु को डांस नंबर दे दिया।

नोरा फतेही



दिशा पाटनी की तरह नोरा फतेही को भी फिल्म में डांस नंबर करने का ऑफर मिला था। लेकिन उन्होंने भी इतनी मोटी रकम मांगी कि मेकर्स ने उन्हें साइन नहीं किया।

नारा रोहित



तेलुगु स्टार नारा रोहित को फिल्म में विलेन का रोल ऑफर हुआ था, लेकिन निजी कारणों के चलते वे इसे नहीं कर पाए थे।