इन राशियों की हमेशा रक्षा करते हैं शनिदेव और हनुमानजी, दुश्मन बाल भी बाका नहीं कर पाता

हनुमान जी और शनिदेव दोनों ही देवता भक्तों की रक्षा करने के लिए जाने जाते हैं। कहते हैं कि जिन लोगों के ऊपर इन दो देवताओं का हाथ होता है उनका कोई बाल भी बाका नहीं कर सकता है। उनके जीवन में दुख कभी दस्तक नहीं देता है। उन्हें कोई कष्ट नहीं सहना पड़ता है। आज हम आपको चार ऐसी राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके ऊपर हनुमान जी और शनिदेव की विशेष कृपा रहती है।

मेष राशि

इस राशि के जातक बुद्धिमान, चतुर और दृढ़ इच्छाशक्ति वाले होते हैं। भगवान शनिदेव और हनुमान जी इनसे सदैव प्रसन्न रहते हैं। शत्रु इनका कुछ नहीं बिगाड़ पाते हैं। इनकी लाइफ में दुख भी कम होता है। इस राशि के जातकों को रोज भगवान श्री राम के नाम का सुमिरन करना चाहिए। साथ ही शनिवार को सरसों के तेल का दीपक भी लगाना चाहिए।

सिंह राशि

हनुमान जी की कृपा से इन्हें नौकरी और बिजनेस में बहुत लाभ होता है। शनिदेव इनके आर्थिक पक्ष का ख्याल रखते हैं। गरीबी को आसपास नहीं भटकने देते हैं। रोज बजरंग बाण का पाठ करने से सिंह राशि वाले हर दुख से बचे रहते हैं। वहीं शनिवार को तेल का दान इनके लिए लाभकारी होता है।

वृश्चिक राशि

हनुमान जी और शनिदेव के आशीर्वाद से वृश्चिक राशि के जातकों का हर कार्य सफल होता है। भाग्य इनका साथ देता है। ये जिस भी काम में हाथ डालते हैं वह बिना किसी बाधा के पूर्ण होता है। इन्हें शनिवार को तेल का दीपक लगाना चाहिए। इससे दोनों देवता प्रसन्न होकर इनका ख्याल रखते हैं।

कुंभ राशि

कुम्भ राशि के जातकों पर जब भी संकट के बादल छाते हैं तो हनुमान जी बचाने को आ जाते हैं। वहीं शत्रु सक्रिय हो तो शनिदेव रक्षा करते हैं। शनिदेव और हनुमान जी की नीती उपासना करने से इन्हें करियर और बिजनेस में नई उपलब्धियां हासिल होती है।