सूर्यदेव को सभी ग्रहों का राजा कहा जाता है। इसका कुंडली में होना अत्यंत शुभ होता है। सूर्यदेव की कृपा से भाग्य चमकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होती है और पैसों की कभी कोई कमी नहीं रहती। 2022 में सूर्य राशि परिवर्तन कर रहा है। इसका लाभ कुछ खास राशियों को मिलेगा।
मेष राशि
सुखद खबर सुनने को मिलेगी। शत्रु आपका कुछ नहीं बिगाड़ सकेंगे। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। सेहत अच्छी रहेगी। जीवनसाथी संग सुखद समय बीतेगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। भाग्य के दम पर पैसा मिलेगा। अपनों से रिश्ते मधुर होंगे। घर में मांगलिक कार्य हो सकते हैं।
मिथुन राशि
2022 आपके लिए पैसों की बारिश लेकर आएगा। इस वर्ष आपको धन की कोई कमी नहीं होगी। वैवाहिक जीवन में सुख मिलेगा। कुँवारों की शादी का योग बनेगा। अचानक धन प्राप्त होगा। रुका पैसा मिलेगा। पुराने दोस्त से मुलाकात लाभकारी रहेगी। बिजनेस में मुनाफा होगा। जॉब में प्रमोशन मिलेगा।
कर्क राशि
समाज में इज्जत बढ़ेगी। धन आगमन के नए साधन खुलेंगे। सेहत अच्छी रहेगी। परिवार में सुखद माहौल रहेगा। शुभ काम से यात्रा हो सकती है। पुराने अटके कार्य पूर्ण होंगे। संतान सुख मिलेगा। व्यापार में विस्तार होगा। नई जॉब और अच्छी सैलरी मिलेगी। सेहत में सुधार आएगा। अपनों से प्रेम बढ़ेगा। खुश रहेंगे।
सिंह राशि
नया साल आपके जीवन में खुशियों की बहार लाएगा। अचानक धन लाभ होगा। बिजनेस में लाभ होगा। आपके काम से बॉस खुश रहेगा। रिश्तेदारों के सहयोग से पैसा ही पैसा होगा। उधार का पैसा भी वापस मिल जाएगा। जीवन में नए अवसर मिलेंगे। शुभ समाचार से पूरा साल अच्छा जाएगा।
वृश्चिक राशि
नई नौकरी का ऑफर मिलेगा। पैसों की कोई कमी नहीं रहेगी। जीवनसाथी से रिश्ते मधुर होंगे। शत्रु की हार होगी। समाज में इज्जत बढ़ेगी। लोग आते जाते सलाम करेंगे। आपके काम से हर कोई खुश रहेगा। घर में खुशी का माहौल रहेगा। किसी जरूरी काम से यात्रा हो सकती है। लोग आपकी मदद को आगे आएंगे।