कंपनी हो तो ऐसी, कर्मचारियों को फ्री में दिया 1 करोड़ का वैकेशन, बोला- जाओ छुट्टियां मानो, एन्जॉय करो

कोरोना काल में जहां कई कंपनियों ने अपने कर्मचारियों की छुट्टी कर दी, सैलरी काट ली तो वहीं एक कंपनी ऐसी भी है जो अपने कर्मचारियों को 1 करोड़ रुपए के वैकैशन पर भेज रही है। इस कंपनी का नाम यॉक है। ये ब्रिटेन की रिक्रूटमेंट एजेंसी है। कंपनी के कर्मचारियों ने लॉकडाउन में भी पूरी सिद्दत से काम किया। कंपनी के बुरे समय में भी उनका साथ दिया। ऐसे में कंपनी ने उन्हें तोहफे के रूप में आलीशान वैकेशन दिया है।



कर्मचारियों को वैकेशन पर भेजने में कंपनी के करोड़ो रुपए खर्च हो रहे हैं। हालांकि वे अपने कर्मचरियों को थेक्यू गिफ्ट देना चाहती थी। कंपनी अपने 55 कर्मचारियों को वैकेशन पर भेज रही है। ये वैकेशननॉर्थ वेस्ट अफ्रीका से स्पेन के कैनरी आइलैंड्स पर होगा। इस वैकेशन का पूरा खर्चा कंपनी ही उठाएगी। इसमें कंपनी के लगभग एक करोड़ रुपए खर्च हो सकते हैं।



कंपनी को इतने पैसे खर्च होने का कोई दुख नहीं है। उन्होंने कहा कि बीते वर्ष कंपनी को कर्मचारियों के काम की वजह से बहुत मुनाफा हुआ है। ऐसे में कंपनी इसे अपनी जिम्मेदारी मानती है कि वह अपने कर्मचारियों को खुश करे। इस तरह यॉक कार्डिफ की पहली ऐसी कंपनी बन जाती है जो कि अपने कर्मचारियों को थेक्यू गिफ्ट के रूप में मुफ़्त वैकेशन पर भेज रही है।