गांव में नहीं एक भी मर्द, फिर भी धड़ाधड़ प्रेग्नेंट हो रही औरतें, जाने कैसे

ये दुनिया बहुत बड़ी है। हर जगह कुछ न कुछ अजीब और अनोखा देखने को मिलता है। अब केन्या के समबुरू का उमोजा गांव ही ले लीजिए। इस गांव में सिर्फ महिलाएं ही रहती हैं। पुरुषों की एंट्री पर पाबंदी है। हालांकि इसके बावजूद यहां की महिलाएं गर्भवती हो जाती है। तो चलिए इस विचित्र गांव के बारे में विस्तार से जानते हैं



दरअसल इस गांव की शुरुआत 1990 में उन 15 महिलाओं के साथ हुई थी जिनका ब्रिटिश जवानों ने रेप किया था। इसके बाद इस गांव में पुरुषों की सताई हिंसा, रेप, की शिकार महिलाएं रहने लगी। यहां बीते 27 सालों से मर्दों का आना मना है। अब आप सोच रहे होंगे कि जब मर्द नहीं आते तो महिलाएं प्रेग्नेंट कैसे हो जाती हैं? चलिए जानते हैं।



दरअसल इस गांव की महिलाएं रात में चोरी छिपे गांव से बाहर जाकर पुरुषों से संबंध बनाती हैं। इसलिए वे पेट से हो जाती हैं। गांव में लगभग 250 महिलाएं और बच्चे रहते हैं। गांव में प्राइमरी स्कूल, कल्चरल सेंटर भी है। आमदनी के लिए गांव की महिलाएं सामबुरू नेशनल पार्क देखने वाले टूरिस्ट के लिए कैंपेन साइड का इंतजाम करती हैं। वहीं वे पारंपरिक ज्वेलरी भी बनाकर बेचती हैं। इतना ही नहीं गांव को देखने आने वाले टूरिस्ट्स से एंट्री फीस भी ली जाती है।