अपनी आठ महीने की बेटी को अपने हाथों से दफना कर शूटिंग पर पहुंची थी यह जानी मानी कोरियोग्राफर

बॉलीवुड की चमक दमक भरी दुनिया में हर एक सितारे के पीछे भी एक सितारा होता है। बॉलीवुड के कलाकारों के आगे पीछे काफी भीड़ होती है, मगर इन बॉलीवुड के सितारों को भी अपनी इशारों पर नचाने वाले कोरियोग्राफर होते हैं, जो परफॉर्मेंस में जान डाल देते हैं। आज हम बॉलीवुड की एक ऐसी ही दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान के बारे में बात करने जा रहे हैं, जिन्होंने बॉलीवुड में अपनी गहरी छाप छोड़ी। ‌ बॉलीवुड के कलाकारों को अपने इशारों पर नचाने वाली बेहतरीन कोरियोग्राफर सरोज खान, जिन्होंने कई बड़ी-बड़ी फिल्मों में डांस कोरियोग्राफ किया और कई बड़े सितारों के साथ भी काम किया। ‌



सरोज खान का 3 जुलाई 2020 को निधन हो गया। ‌हिंदी सिनेमा में अपनी जगह बनाने के लिए उन्होंने काफी अधिक संघर्ष किया। अपनी मेहनत के बदौलत नाम बनाया और अपने करियर में माधुरी दीक्षित से लेकर श्रीदेवी जैसी बड़ी बड़ी अभिनेत्रियों को अपने इशारों पर नचाया। सरोज खान अपने प्रोफेशन में किसी भी प्रकार का कोई समझौता नहीं करती थीं और यही वजह है कि अपनी 8 महीने की बेटी का शव दफन कर उसी शाम शूटिंग के लिए निकल गई। सरोज खान ने बताया था कि उन्हें उस शाम ‘दम मारो दम’ की शूटिंग के लिए निकलना था। ‌



सरोज खान की निजी जिंदगी की बात करें तो उनकी निजी जिंदगी बेहद दिलचस्प, मगर कठिनाइयों से भरी हुई। आपको बता दें कि सरोज खान का असली नाम निर्मला नागपाल था। ‌ सरोज खान का जन्म 22 नवंबर 1948 को मुंबई में हुआ था और महज 3 साल की उम्र से ही उन्होंने बतौर बाल कलाकार फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। डांस की ट्रेनिंग सरोज खान को उनके ही पति सोहनलाल ने ही दी।



दरअसल उनका एक किस्सा बेहद दिलचस्प है। सरोज खान सोहनलाल से डांस की ट्रेनिंग लेती थी और इसी दरमियान सोहनलाल सरोज खान को पसंद करने लगे। ‌केवल 13 साल की उम्र में उन्होंने खुद से 30 साल बड़े कोरियोग्राफर बी. सोहनलाल से शादी की थी। सोहनलाल की उम्र तब 43 साल थी। सरोज खान से शादी के वक़्त सोहनलाल चार बच्चों के पिता भी थे। सोहनलाल से शादी के बाद सरोज खान ने एक बेटी को जन्म दिया मगर वह बेटी केवल 8 महीने बाद ही दुनिय छोड़ कर चली गयी थी.



सरोज खान बताती है कि उन्होंने कभी काम से छुट्टी नहीं ली। बेटी के मौत के बाद भी वो शव को दफन कर उसी शाम ‘दम मारो दम’ गाने की शूटिंग पर चली गई थी। इसके बाद सरोज खान और सोहनलाल की एक और बेटी भी हुई। हालांकि सरोज खान और सोहनलाल का रिश्ता ज्यादा दिन नहीं चल सका। सोहनलाल से तलाक के बाद सरोज खान में सरदार रोशन खान से शादी की। रोशन खान से शादी के बाद सरोज ने एक बेटी को जन्म दिया जिसका नाम उन्होंने सुकैना रखा।



बॉलीवुड की कई बड़ी फिल्मों में काम करने और एक बेहतरीन मुकाम हासिल करने वाली दिग्गज कोरियोग्राफर सरोज खान 3 जुलाई 2020 को दुनिया को अलविदा कह गई। उन्हें सांस लेने में तकलीफ होने के कारण मुंबई के बांद्रा स्थित गुरुनानक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपने बेहतरीन काम के कारण सरोज खान आज भी याद की जाती है और हमेशा याद की जाएंगी।