‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ फ़ेम बबीता जी उर्फ मुनमुन दत्ता को हाल ही में जेल की हवा खानी पड़ी थी। दरअसल उन्होंने अपने ब्लॉग में जाति सूचक शब्द का इस्तेमाल किया था। इसकी किसी ने पुलिस में शिकायत कर दी थी। वैसे सिर्फ मुनमुन दत्ता ही नहीं टीवी की और भी अभिनेत्रियां जेल की हवा खा चुकी हैं।
भारती सिंह
टीवी की सबसे पॉपुलर फिमेल कॉमेडियन भारती सिंह जेल में चक्की पीस चुकी हैं। बीते वर्ष उनका नाम ड्रग्स केस में उछला था। इसके बाद भरती और उनके पति हर्ष लिंबाचिया को गिरफ्तार कर लिया था।
एजाज खान
बिग बॉस 7 फ़ेम एजाज खान 2018 में जेल की हवा खा चुके हैं। उनका नाम ड्रग्स केस में आया था। इसी सिलसिले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था।
पायल रहतोगी
पायल रोहतगी अपने बेबाक बयान के लिए जानी जाती हैं। वह ऐसे ही एक विवादित बयान को लेकर जेल की हवा खा चुकी है। उन्हें एक रात जेल में गुजारणी पड़ी थी।
अलका कौशल
टीवी एक्ट्रेस अलका कौशल चेक बाउंस होने के चलते जेल कि हवा खा चुकी हैं। हैरत की बात ये है कि उन्हें करीब दो सालों तक जेल में रहना पड़ा था।
अंश अरोड़ा
अंश अरोड़ा टीवी दुनिया के जाने माने अभिनेता हैं। वह एक मॉल में मारपीट के मामले में जेल की सलाखों के पीछे जा चुके हैं।
करण मेहरा
करण मेहरा भी जेल में चक्की पीस चुके हैं। उनका नाम बीवी के साथ मारपीट करने को लेकर सुर्खियों में आया था। इसी केस में उन्हें जेल की हवा खानी पड़ी थी।
पार्थ समथान
कसौटी ज़िंदगी की-2 फ़ेम अभिनेता पार्थ समथान भी जेल के चक्कर लगा चुके हैं। उनके ऊपर एक मॉडल के साथ यौन उत्पीड़न करने का आरोप लगा था।
वीना मलिक
बिग बॉस से घर घर चर्चा में आई पाकिस्तानी एक्ट्रेस वीना मलिक का नाम भी थाने में दर्ज हो चुका है। उन्हें ईशा नंदा के मामले में लगभग 26 साल की सजा सुनाई गई थी।
करण ओबेरॉय
फेमस टीवी एक्टर करण ओबेरॉय पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें जेल में बंद करवा दिया था। हालांकि बाद में ये आरोप झूठे साबित हुए थे।
गहना वशिष्ठ
गहना वशिष्ठ ने कई वेब सीरीज में हॉट सीन दिए हैं। उन्होंने बीते दिनों एक एडल्ट वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया था। इसकी वजह से उनकी गिरफ़्तारी हुई थी।