बच्चे का पहला शब्द बोलने का पल हर मां बाप के लिए खास होता है। जब उनका नन्हा बच्चा पहली बार अपने नन्हें मुंह से कोई शब्द बोलत है तो माता पिता उसे सुन बड़े खुश हो जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर ऐसा ही एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मां बच्चे से कुछ ऐसा बोल देती है कि उसके मुंह से अपने जीवन का पहला शब्द निकल जाता है।
बच्चे की मां का नाम मारिसा सेंट्रोविट्ज नील है। उन्हों अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर बेटे का पहला शब्द बोलने वाला वीडियो साझा किया है। इस वीडियो के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा “हमारा 2 महीने का बेटा अपना पहला शब्द बोलने जा आ रहा है।”
वीडियो में देखा जा सकता है कि एक क्यूट सा बच्चा (उम्र 2 महीने) लेटा हुआ है। वह बड़ा खुश है। बैकग्राउन्ड में उसकी मां मारिसा और पिता क्रिस की आवाज सुनी जा सकती है। बच्चा पहले प्यार से कुछ बुदबुदाता है। इसके बाद मां उसे ‘Hi’ बोलने को कहती है। फिर आश्चर्यजनक रूप से बच्चा ‘Hi’ बोल भी देता है।
बच्चे के मुंह से पहला शब्द सुनते ही माता पिता बड़े खुश हो जाते हैं। वे वीडियो के साथ कैप्शन में ये भी कहते हैं कि ‘हमारा बच्चा एक प्रतिभाशाली है’। उधर लोगों को भी ये वीडियो बड़ा पसंद आ रहा है।
देखें वीडियो