उदय चोपड़ा साल 2000 में आई फिल्म “मोहब्बतें” से बॉलीवुड में आए थे। इसके बाद उन्हें धूम सीरीज में देखा गया। हालांकि इन दो फिल्मों के अलावा वे किसी और हिट फिल्म में नजर नहीं आए। उन्होंने जितनी भी फिल्में की वह सभी फ्लॉप ही हुई। उदय को आखिरी बार धूम 3 में देखा गया था।
फिल्मों से लंबे समय तक दूर रहने वाले उदय चोपड़ा को हाल ही में मुंबई एयरपोर्ट पर देखा गया। इस दौरान उनका लुक बहुत बदला हुआ था। उनका वजन पहले से ज्यादा बढ़ गया। ऐसे में उन्हें पहचान पाना भी मुश्किल हो रहा था। उदय की यह तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़ी वायरल हो रही है।

इस दौरान उदय कैजुअल लुक में नजर आए। उन्होंने ग्रे टी शर्ट के साथ डेनिम पैंट पहनी थी। वहीं चेहरे पर सनग्लासेस और मास्क लगा रखा था। उनके हाथ में कुछ फाइल और कंधे पर ट्रैवल बैग था। उनकी यह तस्वीरें फैंस के बीच काफी वायरल हो रही है।

फिल्मों में सिक्का नहीं चला तो उदय प्रोडक्शन से जुड़े काम देखने लगे थे। गौरतलब है कि वे मशहूर फिल्म मेकर यश चोपड़ा के बेटे हैं। यश राज फिल्म उन्हीं की है। यह भी कयास लगाए जा रहे हैं कि वे जल्द ही फिल्मों में वापसी कर सकते हैं।
