अनुष्का शर्मा से पहले विराट कोहली का इन पांच अभिनेत्रियों के साथ रहा है रिलेशनशिप

भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली दुनिया के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों एक माने जाते है। विराट कोहली अक्सर क्रिकेट की खबरों के साथ – साथ अपने पर्सनल लाइफ लाइफ को लेकर भी हमेशा सुर्खियों में बने रहते हैं। विराट कोहली 2017 में शादी के बंधन में बंध गए। उन्होंने बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से शादी की। उसके बाद उनके घर में एक प्यारी सी लड़की का जन्म हुआ हैं। विराट कोहली के बारे में शायद ही किसी को पता होगा कि अनुष्का शर्मा से शादी के पहले उनका इन पांच अभिनेत्रियों के साथ अफेयर था। आपको बता दें कि विराट कोहली इन अभिनेत्रियों को डेट भी कर चुके हैं। जिनका नाम है सारा जेन डायस, तमन्ना भाटिया, संजना गलरानी, साक्षी अग्रवाल, इसाबेल लीट और अनुष्का शर्मा हैं।

सारा जेन डायस



सारा जेन डायस वर्ष 2007 की मिस इंडिया रह चुकी है। सारा जेन डायस और विराट कोहली कोहली का अफेयर काफी सुर्खियों में रहा था। दोनों ही अक्सर कई पार्टी और फंक्शन में एक साथ दिखाई  देते थे। विराट कोहली का रिश्त जल्द ही सारा जेन डायस से टूट गया। वर्ष 2011 के बाद विराट और सारा जेन डायस कभी भी साथ नजर नहीं आए।

तमन्ना भाटिया



आपको बता दें बॉलीवुड की कई फिल्मों में काम कर चुकी साउथ फिल्म की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया के साथ भी विराट कोहली का अफेयर रहा है। दरअसल, 2012 में विराट और तमन्ना भाटिया एक मोबाइल फोन के विज्ञापन में नजर आए थे। उसके बाद दोनों ने एक-दूसरे को डेट करना शुरू कर दिया था। हालांकि इन दोनों का रिश्ता जल्द ही खत्म हो गया और दोनों एक-दूसरे से हमेशा के लिए अलग भी हो गए।

संजना गलरानी



संजना गलरानी साउथ की मशहूर अभिनेत्री है। विराट और संजना को लेकर कहा जाता है कि दोनों ने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। इन दोनों को कई मौके पर  एक साथ नजर आते थे। बाद में संजना गलरानी ने कहा था कि, विराट उनके सिर्फ सबसे अच्छे दोस्त हैं, इसके अलावा कुछ नहीं।

साक्षी अग्रवाल



साक्षी अग्रवाल एक मशहूर अभिनेत्री है। संजना गलरानी के जैसे ही विराट और साक्षी अग्रवाल ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट किया था। हालांकि कहा जाता है कि इन दोनों का रिश्ता ज्यादा लंबे समय तक नहीं चला।  विराट के क्रिकेटिंग करियर के शुरुआत के दौरान ही इन दोनों का रिश्ता टूट गया।

इसाबेल लीट



आपको बता दें कि अनुष्का शर्मा से पहले विराट कोहली का नाम ब्राजील की अभिनेत्री और मॉडल इजाबेल लीट के साथ जुड़ा था। इजाबेल और विराट कोहली ने काफी लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट भी किया। उसके कुछ समय बाद किसी कारणवश ये दोनों अधिक समय तक एक -दूसरे  साथ नहीं रह सके। लास्ट में इन दोनों का ब्रेकअप हो गया।

इन पांच अभिनेत्रियों को डेट करने के बाद विराट की मुलाकात बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अनुष्का शर्मा से हुई। कहा जाता है कि विराट और अनुष्का एक साथ एक टीवी विज्ञापन में नजर आए थे। उसके बाद से ही इन दोनों के अफेयर की खबरें आनी शुरू हो गई। अनुष्का शर्मा ने तो इस रिश्ते को प्रोफेशनल फ्रेंडशिप का नाम दिया था। लेकिन कई पार्टी में ये दोनों  एक साथ दिखाई देते थे।

उसके बाद वर्ष 2017 में इन दोनों ने शादी कर ली। विराट और अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली के टस्कनी शहर में शादी की थी।अब उनकी एक छोटी सी प्यारी सी एक लड़की भी हो गई हैं।