विटामिन D की अधिकता भी होती है खतरनाक, शरीर में दिखने लगते हैं ये गंभीर लक्षण

विटामिन डी हमारी बॉडी के लिए बहुत जरूरी होता है। इससे आप एक्टिव रहते हैं और आपकी इम्यूनिटी भी बढ़ती है। सूरज की रोशनी विटामिन डी का सबसे अच्छा स्त्रोत माना जाता है। वहीं कुछ खाने पीने की चीजों में भी विटामिन डी होता है। ये विटामिन डी शरीर की मांसपेशियों की कोशिकाएंं रिपेयर करने का काम भी करता है।

विटामिन डी की कमी से सेहत से जुड़ी दिक्कतें होती हैं। ऐसे में लोग विटामिन डी सप्लीमेंट्स लेते हैं। हालांकि यदि आप इसे ज्यादा मात्रा में ले तो शरीर पर नेगेटिव इफेक्ट दिखता है। विटामिन डी की अधिकता या हाइपरविटामिनोसिस डी एक गंभीर स्थिति होती है। इससे शरीर में कुछ बुरे लक्षण दिखते हैं।

हड्डियों में दर्द



विटामिन डी की कमी हो जाए तो थकान, कमजोरी, हड्डियों में दर्द और मांसपेशियों में कमजोरी जैसे लक्षण दिखते हैं। लेकिन इसकी अधिकता होने पर भी हड्डियों में दर्द होता है। जब आपके शरीर में विटामिन डी की अधिकता होती है तो रक्त प्रवाह में कैल्शियम अधिक हो जाता है। ये चीज हड्डियों में दर्द की दिक्कत देती है।

किडनी की समस्‍या



विटामिन डी टॉक्सिसिटी के कारण किडनी खराब होने का खतरा बना रहता है। रक्त में कैल्शियम बढ़ने से यूरिन की लेवल भी बढ़ जाता है। ऐसे में बार-बार पेशाब आने की दिक्कत आती है।