आमिर खान बॉलीवुड के जाने माने एक्टर हैं। उन्हें बॉलीवुड में शानदार फिल्में करने के लिए जाना जाता है। इंडस्ट्री के कई लोग उनकी बड़ी इज्जत करते हैं। लेकिन आज हम आपको एक ऐसा किस्सा सुनने जा रहे हैं, जब आमिर की एक घटिया हरकत देख माधुरी भड़क उठी थी। आलम ये था कि वह एक्टर को मारने उनके पीछे दौड़ी थी।
दरअसल ये किस्सा आमिर खान की फिल्म ‘दिल’ की शूटिंग के समय का है। यह फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी। इसमे आमिर के अपोजिट माधुरी दीक्षित थी। फिल्म में आमिर और माधुरी के बीच कमाल की कैमिस्ट्री देखने को मिली थी। लेकिन फिल्म की शूटिंग के दौरान आमिर ने मजाक-मजाक में माधुरी संग के गंदी हरकत कर दी थी।
दरअसल आमिर खान ने माधुरी के साथ एक अजीब प्रैंक किया था। फ़िल्म के गाने खम्भे जैसे खड़ी है… की शूटिंग चल रही थी। तभी आमिर के दिमाग में एक अजीब करतूत सूझी। उन्होंने माधुरी से कहा कि वे उनका हाथ देख भविष्य बता सकते हैं। यह सुन माधुरी बड़ी एक्साइटेड हो गई। उन्होंने फटाक से आमिर को अपना हाथ दे दिया।

आमिर ने जैसे ही माधुरी का हाथ अपने हाथ में लिया, वह भविष्य बताने की बजाय उस पर थूककर भाग गए। आमिर की ये हरकत माधुरी को बिल्कुल पसंद नहीं आई। वह गुस्से से लाल हो गई। आमिर के पीछे मारने दौड़ी। इस दौरान उनके हाथ में हॉकी भी थी। माधुरी ने यह पूरा किस्सा एक इंटरव्यू में सुनाया था।

दरअसल माधुरी से पूछा गया था कि शूट के दौरान उन्होंने सबसे बेकार चीज़ क्या की हैं? इस पर माधुरी ने बताया था कि आमिर खान ने मेरे हाथ पर एक भद्दा मजाक किया था। फिर मैं हॉकी लेकर फ़िल्म दिल की सैट पर आमिर ख़ान के पीछे दौड़ी थी। मैंने उन्हें बहुत भगाया था।