विश्व सुंदरी और बॉलीवुड अभिनेत्री ऐश्वर्या राय अपने लव अफेयर और ब्रेकअप को लेकर खूब चर्चा में रही। पहले उनका अफेयर सलमान खान से चला, लेकिन भाईजान के गुस्सैल रवैये की वजह से इनका ब्रेकअप हो गया। फिर ऐश की लाइफ में विवेक ओबरॉय की एंट्री हुई।
ऐश ने विवेक संग अपने प्यार का कभी खुलकर इजहार नहीं किया, लेकिन विवेक मीडिया में बोल चुके थे कि ‘मैं बहुत लक्की हूं जो ऐश जैसी सुंदर लड़की मेरी लाइफ में आई। वह बेहतरीन इंसान है।” ऐश विवेक एक दूसरे को करीब दो साल डेट करते रहे लेकिन फिर दोनों का ब्रेकअप हो गया।

ब्रेकअप के बाद ऐश्वर्या अभिषेक बच्चन से 2007 में शादी कर सेटल हो गई। लेकिन फिर 2012 में एक अवॉर्ड फंक्शन में उनका आमना-सामना अपने एक्स बॉयफ्रेंड विवेक ओबेरॉय से हो गया। इस दौरान ऐश के एक्स्प्रेशन देखने लायक थे। वह अवॉर्ड में पति अभिषेक और ससुर अमिताभ बच्चन संग बैठी थी। पूरे ईवेंट में हंस रही थी। लेकिन जैसे ही विवेक को स्टेज पर बुलाया गया उनकी हंसी गायब हो गई।

विवेक के आते ही ऐश के हाव-भाव बदलने लगे। वह कभी पास बैठे अमिताभ से बात करती तो कभी फ्रेंड और डिजाइनर मनीष मल्होत्रा से बतियाने की एक्टिंग करती। दरअसल विवेक के स्टेज पर आते ही सभी कैमरे ऐश की तरफ पॉइंट हो गए थे। ऐसे में वह बहुत असहज महसूस कर रही थी। फिर जब विवेक स्टेज से नीचे उतरे जब उन्होंने गहरी सांस ली।