90s के दौर में अलका याग्निक ने की हिट गाने दिए। लोग आज भी उन्हें सुनना पसंद करते हैं। 20 मार्च 1966 को पश्चिम बंगाल के कोलकाता शहर में जन्मी अलका याग्निक का रुझान गानों में बचपन में ही हो गया था। आज हम आपको उनकी जिंदगी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनने जा रहे हैं।
यह किस्सा आमिर खान और अलका याग्निक से जुड़ा है। बात ‘कयामत से कयामत’ फिल्म की है। ये आमिर की डेब्यू फिल्म थी। इसमें जूही चावला भी लीड रोल में थी। फिल्म में अलका याग्निक ने कई गाने गाए थे। वे जब स्टूडियो में गाना रिकॉर्ड कर रही थी, तब रिकॉर्डिंग कमरे के बाहर एक लड़का उन्हें लगातार घूर घूर कर देखे जा रहा था। ऐसे में अलका याग्निक खुद असहज महसूस करने लगी। वह गाने पर फोकस नहीं कर पा रही थी।

अलका याग्निक ने अंत में टांग आकर उस लड़के को डांटकर स्टूडियो से बाहर जाने को कहा। वह लड़का भी बिना कुछ बोले बाहर चला गया। गाने की रिकॉर्डिंग के बाद फिल्म के प्रड्यूसर नासिर हुसैन ने लका याग्निक को फिल्म की पूरी स्टारकास्ट से मिलवाया। यहां उनकी भेंट उस लड़के से हुई जो उन्हें स्टूडियो में घूर रहा था। ये लड़का और कोई नहीं बल्कि आमिर खान थे।

जब अलका को ये बात पता चली तो उन्होंने आमिर से माफी मांगी। वहीं आमिर इस बात से गुस्सा नहीं हुए। वह तो अलका याग्निक के बहुत बड़े फैन थे। इसलिए उन्हें गाना गाते हुए देखना चाहते थे। उन्होंने जब पहला दफा अलका याग्निक को देखा तो उनमें खो गए थे।
