कंगना रनौत बॉलीवुड की दुनिया में जाना माना नाम हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर में कई हिट फिल्में दी हैं। इन दिनों वे अपने ओटीटी शो ‘लॉकअप’ को लेकर चर्चा में हैं। वे इस शो को जज कर रही हैं। कंगना अक्सर अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा बेबाक बयान देने के लिए भी जानी जाती हैं। आज हम आपको कंगना से जुड़ा एक मजेदार किस्सा सुनाने वाले हैं।
कंगना रनौत और शाहिद कपूर ने साथ में एक फिल्म की थी ‘रंगून’। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास नहीं चली थी। हालांकि फिल्म में दर्शकों को शाहिद और कंगना के बीच की केमेस्ट्री बड़ी पसंद आई थी। इस फिल्म से जुड़ा एक मजेदार किस्सा भी है। इस किस्से को खुद कंगना ने एक इंटरव्यू में सुनाया था। उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें शाहिद कपूर संग एक रात गुजारनी पड़ी थी। शाहिद उन्हें रातभर तंग करते रहे और सोने नहीं दिया।

कंगना ने बताया कि एक बार मैं फिल्म की ‘रंगून’ की शूटिंग खत्म कर लौट रही थी। लेकिन हमे रुकने के लिए कोई जगह नहीं मिल पाई थी। हमने बहुत ढूंढा जब जाकर एक छोटा सा कॉटेज मिला। यहां मैं, शाहिद कपूर और रंगून फिल्म की कास्ट सब साथ में रुके। मैं शूटिंग की वजह से बहुत थकी हुई थी। इसलिए आराम करना चाहती थी। चेन से सोना चाहती थी। लेकिन शाहिद ने ऐसा नहीं होने दिया।

शाहिद रातभर अपने दोस्तों के साथ गाना-बजाना करते रहे। इस शोर शराबे के चक्कर में कंगना को रातभर नींद नहीं आई। वह बहुत परेशान हुई। अपनी थकान भी नहीं मिटा पाई। कंगना आज भी जब इस किस्से को याद करती है तो हंसने लगती है। वैसे बता दें कि फिल्म में कंगना और शाहिद बीच खूब इंटीमेट सीन्स थे।