करिश्मा कपूर 90 के दशक की जानी मानी अभिनेत्री हैं। उनका फिल्मी करियर बहुत शानदार रहा है। हालांकि उनकी लव लाइफ कभी सफल नहीं रही। सबसे पहले करिश्मा को अभिषेक बच्चन से मोहब्बत हुई। दोनों की सगाई भी हो गई थी। यहां तक जया बच्चन ने करिश्मा को सार्वजनिक रूप से अपनी बहू तक बोल दिया था। लेकिन कुछ निजी कारणों से ये सगाई टूट गई।
अभिषेक से सगाई टूटने के बाद करिश्मा ने 2003 में दिल्ली के एक बड़े बिजनेसमैन और तलाकशुदा शख्स संजय कपूर से शादी रचा ली। हालांकि इस शादी का अंत भी 2016 में तलाक के बाद हो गया। करिश्मा ने अपने पति पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया कि उनके पति शादी के बाद भी अपनी पहली पत्नी संग रह रहे थे। हद तो तब हो गई जब उन्होंने अपने हनीमून पर करिश्मा का सौदा दोस्तों से कर डाला।

करिश्मा ने आरोप लगाए कि उनके पति ने अपने दोस्तों के साथ उन्हें सोने पर मजबूर किया। इसके लिए पति के दोस्तों ने ऊंची कीमत तक लगा दी थी। जब करिश्मा ने इस चीज का विरोध किया तो संजय ने एक्ट्रेस पर हाथ उठाया। ऐसे में अपनी शादी से तंग आकर करिश्मा ने तलाक ले लिया। वर्तमान में करिश्मा अपने दोनों बच्चों के साथ अकेली रह रही हैं।