ऐसा देश जहां की सड़कों का रंग काला नहीं नीला है, वजह हैरान कर देगी

यदि आपको घूमने फिरने का शौक है तो आप ने एक बात नोटिस की होगी कि भारत समेत अधिकतर देशों की सड़कों का रंग काला या ग्रे होता है। इसकी वजह ये है कि ये सड़कें चारकोल से बनाई जाती है जो कि काले रंग का ही होता है। लेकिन आज हम आपको एक ऐसे देश के बारे में बताने जा रहे हैं जहां की सकड़ों का रंग काला या ग्रे नहीं बल्कि नीला होता है।



यह देश कतर (Qatar) है। यहाँ की सड़कों का रंग नीला होता है। यहां पहले काली सड़कें ही हुआ करती थी, लेकिन 2019 के बाद नीली सड़कों का चलन शुरू हो गया। दरअसल ऐसा कतर सरकार ने तापमान से राहत पाने के लिए किया है। कहा जाता है कि नीला रंग और इससे बनी सड़कें तापमान को संतुलित करने का कार्य करती है।



कतर देश ने इसकी शुरुआत दोहा शहर से प्रयोग के रूप में शुरू की थी। उन्होंने लगभग 18 महीने का पायलट प्रोजेक्ट स्टार्ट किया, जिसमें गिनी चुनी जगहों की सड़कों का रंग नीला कर दिया गया। उन्होंने सड़कों पर तापमान मापने के सेंसर्स भी लगाए। फिर उन्होंने देखा की नीली सड़कों की वजह से तापमान में 20 से 25 डिग्री तक की गिरावट आती है।



अब कतर जलवायु परिवर्तन की समस्या से निपटने और तापमान में कमी लाने के लिए पूरे देश में धीरे-धीरे नीली सड़कों का चलन बढ़ा रहा है।