अरबाज खान और मलाइका अरोड़ा एक जमाने में बॉलीवुड के पॉपुलर मैरिड कपल हुआ करते थे। लेकिन फिर दोनों ने तलाक ले लिया। इनके तलाक की खबर से फैंस हैरान रह गए थे। हर किसी के मन में ये ही सवाल था कि आखिर ऐसा क्या हुआ जो दोनों अलग हो गए। कई सालों तक लोगों को इसका जवाब नहीं मिला। लेकिन फिर मलाइका ने इसकी असली वजह बताई।
मलाइका ने इंटरव्यू में बताया था कि अरबाज शराब पीने की गंदी लत के शिकार हो गए थे। शराब के साथ उन्हें जुए खेलने की लत भी लग गई थी। पति की इन आदतों से मलाइका बेहद परेशान हो गई थी। ऐसे में तंग आकार उन्होंने अरबाज़ से अलग होना ही सही समझा। हालांकि ये तलाक दोनों की सहमति से ही हुआ। दोनों एक साथ रहकर घुटन महसूस करते थे। इसलिए उन्होंने अलग होना ही सही समझा।


मलाइका अरोड़ा और अरबाज खान ने 2017 में तलाक लिया था। तलाक के बाद दोनों का 19 साल का बेटा अरहान खान अपनी माँ मलाइका के पास ही रहता है। मलाइका इस समय अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। वहीं अरबाज खान मॉडल जॉर्जिया एन्ड्रियानी के साथ रिलेशनशिप में है। वर्तमान में दोनों ही अपनी अपनी लाइफ में खुश हैं।
