सोनाक्षी सिन्हा (Sonakshi Sinha) इन दिनों अपने कथित बॉयफ्रेंड और एक्टर जहीर इकबाल (Zaheer Iqbal) को लेकर चर्चा में हैं। कई लोग ये कयास लगा रहे हैं कि दोनों भविष्य में शादी भी कर सकते हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर वायरल हो रही है कि एक मुस्लिम लड़के को अपना पति चुनने की वजह से शत्रुघ्न सिन्हा सिन्हा ने बेटी सोनाक्षी को अपनी करोड़ों की जायदाद से बेदखल कर दिया है। लेकिन इस खबर में आखिर कितनी सच्चाई है? चलिए जानते हैं।
शत्रुघ्न सिन्हा ने एक इंटरव्यू में सोनाक्षी को अपनी जायदाद में से कुछ भी न देने की बात जरूर कही थी। उन्होंने कहा था ” सोनाक्षी सेल्फ डिपेंडेंट हैं। उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री में अपने अभिनय के दम पर दौलत और शौहरत दोनों कमाई है। उन्हें किसी चीज की कमी नहीं है। इसलिए सोनाक्षी को मेरी जायदाद में से कुछ नहीं मिलेगा। मेरी करोड़ों की संपत्ति के मालिक मेरे दोनों बेटे लव और कुश होंगे।”

शत्रुघ्न सिन्हा के इस बयान से कई लोग हैरान रह गए थे। हालांकि इसका सोनाक्षी के मुस्लिम लड़के से शादी करने से कोई लेना देना नहीं है। सोनाक्षी खुद अपने पैरों पर खड़ी हैं, अच्छा कमा रही हैं और स्वयं सबकुछ करने में सक्षम हैं, इसलिए शत्रुघ्न ने ये बात कही थी। उन्हें अपने मुस्लिम दामाद के होने से कोई दिक्कत नहीं है।
