पति-पत्नी का रिश्ता भरोसे की दीवार पर टीका होता है। शक बसे बसाए घर को तोड़ देता है। चीजें जैसी दिखती है हमेशा वैसी होती नहीं है। अब अमेरिका के लॉस एंजेलिस की ये घटना ही ले लीजिए।
यहां मेलानिया डार्नेल नाम की महिला हमेशा थकी-थकी रहती थी। उसका पति एक कंपनी में नाइट ड्यूटी करता है। ऐसे में उसने पत्नी से हमेशा थके रहने की वजह पूछी, लेकिन पत्नी ने कुछ नहीं बताया।
पति को पत्नी पर शक हुआ तो उसने बेडरूम की छत पर सीसीटीवी कैमरा लगा दिया। अब वह रात में पूरा नजारा लाइव देखने लगा। उसे जो दिखा वह देख उसके होश उड़ गए। उसे अपनी घटिया सोच पर बहुत पछतावा हुआ।

उसने देखा कि उसकी पत्नी दिनभर घर का काम करने के साथ-साथ रातभर बच्चे की देखरेख भी करती थी। रात में बच्चा कई बार जागता है तो वह उसे दूध पिलाती है और सुलाती है। बच्चे की देखरेख और घर की जिम्मेदारियों के बोझ की वजह से उसकी पत्नी हमेशा थकी हुई रहती थी।

इस घटना के बाद पति को एहसास हुआ कि एक महिला के लिए मां बनना कितना मुश्किल होता है। पति ने अपनी ये स्टोरी सोशल मीडिया पर साझा की है। अब हर कोई महिला की तारीफ कर रहा है।