नीलम दुनिया के कीमती रत्नों में से एक है। यह पारदर्शक, मुलायम और चमकने वाला रत्न होता है। इसे ध्यान से देखों तो अंदर से किरणें निकलती दिखती है। नीलम को दूध में डाला जाए तो वह भी नीला पड़ जाता है।
हाल ही में श्रीलंका की राजधानी कोलंबो से 45 किलोमीटर दूर स्थित रत्नापुरा में खुदाई के दौरान दुनिया का सबसे बड़ा नीलम रत्न मिला है। इसके मालिक चमिला सुरंगा हैं, जिन्हें अपने घर के पीछे की गई खुदाई में लगभग 310 किलोग्राम का नीलम मिला है।

इसे दुनिया का सबसे बड़ा नीलम बोला जा रहा है। इस नीलम को श्रीलंका में प्रदर्शनी में रखा गया है। इसकी कीमत 100 करोड़ रुपए से भी अधिक बताई जा रही है।
श्रीलंका की नेशनल जेम्स एंड ज्वेलरी अथॉरिटी ने इस कीमती नीलम को सर्टिफाइड कर दिया है। अब इसे इंटरनेशनल मार्केट में बचने की योजना बनाई जा रही है।

प्रसिद्ध जेमोलॉजिस्ट गामिनी जोयसा बताते हैं कि उन्होंने अपने जीवन में इतना बड़ा नीलम कभी नहीं देखा। शायद ये 400 मिलियन साल पुराना है।
श्रीलंका के राष्ट्रीय रत्न और आभूषण प्राधिकरण के अध्यक्ष तिलक वीरसिंघे ने इस नीलम को एक अजूबा बताया है।

वैसे आपको दुनिया का ये सबसे बड़ा और महंगा नीलम कैसा लगा हमे कमेंट कर जरूर बताएं।