कहते हैं उम्र बस एक नंबर है। यदि आप अपने खान-पान और व्यायाम पर ध्यान दो तो बुढ़ापे में भी जवान दिख सकते हो। अब WWE (World Wrestling Entertainment) की सबसे लोकप्रिय महिला पहलवान ट्रिश स्ट्रैटस (Trish Stratus) को ही ले लीजिए।
ट्रिश स्ट्रैटस की उम्र 46 है, लेकिन वह दिखने में 18 की जवान हसीना है। वह 7 बार महिला रेसलिंग चैंपियनशिप हासिल कर चुकी हैं। इतना ही नहीं एक बार तो उन्होंने पुरुष चैंपियनशिप पर भी हाथ आजमा लिया था।

ट्रिश 1990 से 2000 के बीच WWE में बड़ी फेमस थी। कई पुरुष उनके हुस्न के दीवाने थे। वैसे 46 की उम्र में भी मर्द उन्हें देख आहें भरते हैं। उन्होंने उम्र के इस पड़ाव में भी खुद को अच्छे से फिट रखा है।

ट्रिश अपने करियर के दौरान एक बार हार्डकोर (Hardcore), 3 बार बेब ऑफ द ईयर (Babe of the Year) और डीवा ऑफ द डिकेड (WWE
Diva of the Decade) जैसे बड़े खिताब अपने नाम कर चुकी हैं।

महिला रेसलर के अलावा वे सॉकर और हॉकी खिलाड़ी भी रह चुकी हैं। 2013 में वह WWE हॉल ऑफ फेम में शामिल हुई थी। 2006 में उन्होंने अपने रेसलिंग के करियर को अलविदा कह बॉडीबिल्डर रॉन फिस्को (Ron Fisico) से शादी रचा ली थी।

ट्रिश जब 10वीं में थी तभी उन्हें पहली बार इश्क हुआ था। वर्तमान में वह ‘स्ट्रेटसफेयर’ नाम का एक योग स्टूडियो चलाती हैं।
