पूर्व भारतीय क्रिकेटर युवराज सिंह पिता बन गए। बीते मंगलवार (25 जनवरी) को उनकी पत्नी हेजल कीच ने एक बेटे को जन्म दिया। यूवी ने ये खुशखबरी सोशल मीडिया के माध्यम से अपने फैंस को दी। उन्होंने बेटे के जन्म के लिए भगवान का शुक्रिया अदा किया। वहीं फैंस से निजता का सम्मान करने की अपील की।
युवराज के पिता बनने के बाद फैंस और सेलिब्रिटी उन्हें खूब बधाई संदेश भेज रहे हैं। बता दें कि युवराज और हेजल को शादी के 5 साल बाद माता-पिता बनने का सुख नसीब हुआ है। दोनों ने 2016 में शादी रचाई थी। इनकी प्रेम कहानी भी किसी फिल्म स्टोरी से कम नहीं है।

युवराज ने हेजल को फ़ेसबुक पर फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी थी। हेजल ने इसे 3 महीने बाद एक्सेप्ट किया था। युवराज हेजल से शादी करना चाहते थे, लेकिन हेजल ने हाँ बोलने से पहले कई बार यूवी को रिजेक्ट किया। हालांकि यूवी ने भी हार नहीं मानी और आखिर हेजल को शादी के लिए राजी कर लिया।

बता दें कि हेजल कीच मॉडल और एक्ट्रेस रह चुकी हैं। वे बिल्ला, बॉडीगार्ड, किक जैसी फिल्मों में दिखाई दे चुकी हैं। वहीं यूवी भारतीय क्रिकेट टीम के एक धुरंधर चैंपियन रह चुके हैं। 2011 में जीते क्रिकेट विश्व कप में युवराज सिंह का अहम योगदान रहा था।
❤️ @hazelkeech pic.twitter.com/IK6BnOgfBe
— Yuvraj Singh (@YUVSTRONG12) January 25, 2022
शानदार गेंदबाजी और बल्लेबाजीके लिए फेमस रहे युवराज ‘मेन ऑफ़ द टूर्नामेंट’ रह चुके हैं। वर्तमान में उन्होंने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले रखा है।