ज्योतिष शास्त्र में 12 राशियों का जिक्र है। इन सभी राशियों का अपना अलग आचार, विचार, व्यवहार और भाग्य होता है। ऐसे में आज हम आपको उन राशियों से मिलाने जा रहे हैं जो पैसों के मामले में भाग्यशाली रहती हैं। इन राशियों को कभी धन दौलत की कमी नहीं होती है। मां लक्ष्मी और कुबेर देवता का आशीर्वाद इन पर सदैव रहता है।
कर्क राशि (Cancer)
ये लोग बुद्धिमान होते हैं। इनके अंदर हुनर की कमी नहीं होती है। ये काम के प्रति मेहनती और जुनूनी होते हैं। इनके इन्हीं गुणों के चलते ये जीवन में खूब पैसा कमाते हैं। ये हार मानने वालों में से नहीं होते हैं। एक बार कोई काम शूर करें तो उसे खत्म ही करते हैं। मां लक्ष्मी इन पर हमेशा मेहरबान रहती है।
तुला राशि (Libra)
ये लोग ईमानदार, बुद्धिमान और मेहनती होते हैं। ये अपने दिमाग और मेहनत के बल पर पैसा कमाते हैं। वहीं भाग्य भी इनका खूब साथ देता है। ये कम खर्चीले होते हैं। इन्हें पैसा जोड़कर रखना आता है। इनके घर हमेशा बरकत बनी रहती है। मां लक्ष्मी इनसे सदैव खुश रहती है।
वृश्चिक राशि (Scorpio)
ये लोग जुनूनी स्वभाव के होते हैं। हार मानना इन्हें नहीं आता है। ये मेहनत और बुद्धि से धन की जुगाड़ करते हैं। इन्हें लाइफ में पैसा और शोहरत दोनों मिलता है। धन के देवता कुबेर इनसे प्रसन्न रहते हैं। पैसा इनके पास खुद चलकर आता है। भाग्य भी पैसा दिलाने में मदद करता है।
मकर राशि (Capricorn)
ये लोग किस्मत का खाते हैं। भाग्य इन्हें धन कमाने के अवसर देता रहता है। ये कम मेहनत में अधिक हासिल करते हैं। ऐसा मां लक्ष्मी की कृपा से होता है। इनमें पैसा कमाने का पैदाइशी हुनर होता है। धन के देवता कुबेर भी इनसे खुश रहते हैं। ये कभी गरीबी का मुंह नहीं देखते हैं।